अनुज त्यागी/राजसत्ता पोस्ट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने 4 राज्यों के प्रदेशों अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। सांसद सीपी जोशी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान में इसी वर्ष नवंबर दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश अध्यक्षों के नामों का पत्र जारी किया है।

वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है , पूर्व मंत्री रहे मनमोहन सामल को उड़ीसा का, एमएलसी सम्राट चौधरी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, लोक सभा संसद सीपी जोशी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

राजस्थान में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव हैं जिसको लेकर भाजपा अपनी तैयारी कर रही है और लोकसभा सांसद सीपी जोशी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाना इसी कड़ी में जोड़कर देखा जा रहा है।।

 

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *