मुजफ्फरनगर भजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुशील त्यागी ने कहा की भाजपा राष्ट्र वादी विचार धारा वाली पार्टी है। त्यागी समाज राष्ट्र वाद के नाम पर मुजफफरनगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष और सभासदों को अपना भारी समर्थन देकर इतिहास रचेगा।
भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा त्यागी समाज ने हमेशा से ही राष्ट्र वाद के नाम वोट दिया है।क्षेत्रीय दलों में कभी विश्वास नही किया क्योंकि त्यागी समाज का सम्मान भाजपा के अलावा किसी पार्टी में नही है। भाजपा ने पश्चिम उत्तरप्रदेश से दो विधायक अजीतपाल त्यागी ,अश्वनी त्यागी ,गाजियाबाद से त्यागी समाज की बेटी जिला पंचायत अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश में बसन्त त्यागी प्रदेश मंत्री ओर काफी तादाद में जिला पंचायत के सदस्य, ब्लाक प्रमुख, कॉपरेटिव के सभापति ओर प्रत्येक जिलों में संगटन में पदाधिकारी बनाकर त्यागी समाज का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि 4 मई को निकाय चुनाव मे त्यागी समाज भाजपा को वोट देकर इतिहास रचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page