सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के संबोधन-

इटावा । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चौधरी चरण सिंह की जयंती पर ऑडिटोरियम हॉल में पहुंचे

अखिलेश यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव उनके बेटे आदित्य यादव और मैनपुरी संसदीय सीट की सांसद डिंपल यादव भी शामिल।

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने अपनी जीत के लिए मैनपुरी की जनता का आभार जताया, चौधरी चरण सिंह जयंती को किसान दिवस के रूप में संबोधित कर रही थी डिंपल यादव,

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल ने मैनपुरी से डिंपल की जीत पर सभी का आभार जताया

पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाबजूद भी डिंपल यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताने का काम किया है।

मैनपुरी खतौली में जीत हुई है रामपुर को बेईमान से हरा दिया गया है।

सपा प्रमुख अखिलेश के चाचा शिवपाल का आरोप सपा के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न सरकार के इशारे पर किया जा रहा है।

सरकार ने अगर जनप्रतिनिधियों का उत्पीड़न बंद नही किया तो समाजवादी पार्टी सड़को पर उतरेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले

भाजपा सरकार किसान के लिए काल का काम कर रही है।

यूपी पंजाब आदि के चुनाव के कारण किसानों के खिलाफ लाए गए तीन काले कानूनों को वापस लिया गया है।

सच्चर कमेटी की रिपोर्टों को केंद्र सरकार लागू नहीं कर रही है।

जब की सच्चर कमेटी ने साफ साफ लिखा है कि किसानों के लिए 45000 मंडी का निर्माण किया जाये लेकिन सरकारों ने आज तक ऐसा नहीं किया।

सरकार प्राइवेट बैंक ले कर के आ रहे हैं किसानों को लोन देने के बाद उनकी जमीन पर कब्जा करने की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा गुजरात मॉडल को मैनपुरी मॉडल ने फेल कर दिया।

मैनपुरी की जनता ने गुजरात माडल को आईना दिखाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि मैनपुरी संसदीय सीट पर कब्जा करने में लेकिन मैनपुरी के लोगों ने भाजपा की सभी चारों को फेल कर दिया। मैनपुरी मॉडल के दम पर 2024 ओर 2027 के चुनाव में सपा जीत हासिल करेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा

मैनपुरी मॉडल गुजरात मॉडल को सारे देश में फेल करेगा।

समाजवादियों में मैनपुरी मॉडल का ईजाद किया है जिसका कोई तोड़ नही है।

समाजवादियों ने जिस दिन जेल भरो आंदोलन का ऐलान कर दिया उसी दिन सरकार अन्याय करना बंद कर देगी।

भाजपा सरकार के खिलाफ बहुत ही जल्दी जेल भरो आंदोलन का ऐलान सपा करेगी।

सौरभ द्विवेदी
इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page