संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दिलाया था समानता का अधिकार: देवेंद्र निम

-भाजपा विधायक ने खटोली गांव में किया शोभायात्रा का उद्घाटन

गांव में धूमधाम के साथ निकाली गई संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा

संवाददाता। देवबंद

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर तहसील क्षेत्र के गांव खटोली में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्घाटन क्षेत्र विधायक देवेंद्र निम ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव खटोली में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा‌ की बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने हमेशा जातिवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सबको समानता का अधिकार दिलाने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। बाबासाहेब एक विचार हैं जो देश में जातिवादी व्यवस्था के खिलाफ हमेशा लड़ते आ रहे हैं।‌ उन्होंने कहा बाबा साहेब के बताए मार्ग पर हम सब भारतीयों को चलना चाहिए और उनके सिद्धांत पर कार्य करना चाहिए। रामपुर मनिहारान के ब्लाक प्रमुख विजयपाल ने कहा इस संविधान और कानून बाबा साहेब की देन है। जिसके चलते ही आज देश के दलित और पिछड़ों को सम्मान मिल रहा है, और उनके अधिकारों की रक्षा हो रही है।
कार्यक्रम को भाजपा नेता हरीश त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण त्यागी, विकास चौधरी और अक्षय पंवार ने भी संबोधित किया। इस दौरान गांव में धूमधाम के साथ संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ युवाओं ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारे लगाते हुए जोश के साथ बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ये लोग रहे मौजूद…

इस मौके पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह, फूल सिंह फौजी, तारा सिंह, विपिन राठौर, विनय राठौर, मनीष चौधरी, ब्रह्म सिंह, अभिषेक चौधरी, पप्पू, किशोर चौधरी , विपिन आदि रहे।

सुरक्षा के किए गए थे कड़े बंदोबस्त

शुक्रवार को गांव खटोली में आयोजित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। थाना पुलिस के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी भी शोभा यात्रा की सुरक्षा दृष्टि से मौके पर तैनात रहे।

सर्व समाज के लोगों ने किया शोभायात्रा का स्वागत

खटोली में आयोजित शोभा यात्रा का सर्व समाज के लोगों ने स्वागत किया। गांव के सभी समाज के लोग हर्ष उल्लास के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *