मुजफ्फरनगर।भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में अब पुरकाजी के पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय त्यागी भी उतर चुके हैं आज उन्होंने त्यागी समाज के लोगों के साथ गांव नावला में डोर टू डोर भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राजकुमारी सैनी को वोट करने की त्यागी समाज से अपील की।
इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से सतपाल नेता जी खाईखेड़ी, सचिन त्यागी खाई खेड़ी, कपिल त्यागी खाई खेड़ी, मनोज त्यागी खाई खेड़ी ,ओम लंबरदार घुमावटी, प्रमोद त्यागी घुमावटी, प्रमिल त्यागी प्रधान घुमावटी, भोला त्यागी खाई खेड़ी, युवा नेता अनुज त्यागी प्रधान नावला, वसीम नावला,अभिषेक त्यागी नावला ,मोहित त्यागी नावला ,रोहतास त्यागी नावला, अनुज त्यागी डीलर नावला, धूम सिंह त्यागी नावला, राकेश त्यागी नावला, तेलू त्यागी नावला सहित सेकड़ो ग्रामीणों की मौजदूगी रही।।