अनुज त्यागी/राजसत्ता पोस्ट

मुजफ्फरनगर त्यागी सभा भवन द्वारा आज शाम रुड़की रोड फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, होली मिलन समारोह में श्री दर्शन लाल त्यागी ने ढोल बजा कर होली के गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया, त्यागी समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी ने समाज की एकजुटता पर बल दिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के तौर पर यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ,मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देवव्रत त्यागी व भाजपा नेता अनिल त्यागी बेहड़ी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने की व संचालन मास्टर सत्यवीर त्यागी रोहाना ने किया।

सपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा होली का पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाता है और नफरतों और बुराइयों को दफन करता है इसलिए ईश्वर से यही प्रार्थना है की आप लोग एक दूसरे से सौहार्द बनाकर जनता के बीच में भाईचारा बढ़ाएं और उन को अपनी ओर आकर्षित करें।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने होली मिलन कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा होली का पर्व प्यार का संदेश देता है। सबको साथ लेकर भेदभाव को समाप्त करता है। होली का ताना-बाना ऐसा है, जो प्रेम बढ़ाता, दर्द घटाता है

उद्योगपति नवीन त्यागी ने होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से आपस में समाज के अंदर मेलजोल और भाईचारे की भावना बढ़ती है

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष देवव्रत त्यागी ने समाज के सभी लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा हमें आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए

यूपी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मैं समाज के सभी लोगों को होली पर्व की यूपी सरकार और अपनी ओर से शुभकामनाएं दी

मुजफ्फरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने अपनी ओर से किया कि समाज को होली पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा हमें है त्योहार आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए जिससे भाईचारे की भावना उत्पन्न होती हैं

उद्योगपति पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी ने कहा होली का पर्व प्यार का संदेश देता है और इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से आपस में एक दूसरे से परिचय होता और समाज में आपस में एक दूसरे से पहचान बढ़ती है भाईचारा बढ़ता है

त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी ने सभी अतिथियों सहित कार्यक्रम में आए लोगों का आभार व्यक्त किया

एडवोकेट संदीप त्यागी ने कहां त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी बधाई के पात्र हैं जो उन्होंने होली मिलन का बहुत सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया

सभी उपस्थितजनों ने कार्यक्रम के पश्चात गुंजिया,चाट पकौड़ी का आनंद लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से त्यागी सभा भवन के मंत्री ब्रह्म प्रकाश त्यागी, त्यागी सभा भवन के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्यागी, देवबंद ब्लाक प्रमुख विजय त्यागी ,पूर्व भाजपा जिला महामंत्री पंकज त्यागी,जिलापंचायत सदस्य डॉ विपिन त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी, भाजपा नेता नंदकिशोर पुंडीर ,वरिष्ठ सपा नेता बॉबी त्यागी,हरेंद्र शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य,सुरेंद्र त्यागी,हरिओम त्यागी प्रधान खाइखेड़ी,बृजेश त्यागी,अनुज त्यागी केंदुकी, सूर्यकांत त्यागी सिटी हलचल,सपा नेता आशीष त्यागी बेहड़ी, पूर्व प्रधान चांदपुर अमित त्यागी ,भाजपा नेता विजय पाल त्यागी छपार,सोनू राजीव त्यागी भैसानी,विनीत कोल,सतीश त्यागी प्रमुख,डॉक्टर अश्वनी त्यागी रोहना,भाजपा नेता सचिन त्यागी पावटी, शेखर त्यागी अंकुर, हिमांशु त्यागी,एड संदीप त्यागी फलौदा, एड राधेश्याम त्यागी,राहुल त्यागी थांबेदार,प्रवेश त्यागी बेहड़ी, शाहपुर ब्लाक त्यागी समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव त्यागी,उमेश त्यागी मलीर,प्रमोद त्यागी केंदुकी, राजू त्यागी नामित सभासद,कपिल त्यागी मंडल अध्यक्ष,विपिन त्यागी अटेरना,संजीव त्यागी ठेकेदार,आदेश त्यागी बुढाना, शुभम त्यागी बरला, मोनू त्यागी बरला, सचिन त्यागी बरला,विशाल त्यागी चरथावल,नरेश त्यागी खाइखेड़ी सहित हजारों की संख्या में त्यागी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फोटो

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *