मुजफ्फरनगर- राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी और अन्य लोगों ने आज त्यागी सभा भवन फ्रेंड्स कॉलोनी में प्रेस वार्ता कर भाजपा का विरोध करने का किया ऐलान! भाजपा द्वारा जनपद में समाज के सिर्फ 2 सभासदों का टिकट देकर अनदेखी करने का लगाया आरोप! राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई
बाइट राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी
राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा जो मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद सीट से गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा है वह हमारे समाज की बेटी है हम उसको जिताने का काम करेंगे, मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज भाजपा को 99% वोट करता है लेकिन भाजपा ने टिकट बंटवारे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाज की अनदेखी की है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का समाज के द्वारा विरोध होगा, मांगेराम त्यागी ने बोलते हुए कहा भाजपा पूंजी पतियों की पार्टी है और जिस तरह हमने खतौली विधान सभा उपचुनाव में विरोध किया था अब भी हम निकाय चुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे।
मांगेराम त्यागी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूपी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल पर काफी आक्रामक नजर आए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से दीपक त्यागी उर्फ बॉबी त्यागी,सुशील त्यागी,अविनाश त्यागी, उमेश त्यागी, मास्टर सत्यवीर त्यागी, आशीष त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।।