मुज़फ्फरनगर – उप चुनाव के बाद नगर पालिका के प्रस्तावित आरक्षण की घोषणा होते है सभी उमीदवार अपनी अपनी उमीदवारी की जुगत मे लगे है सामान्य सीट से सबसे अधिक दावेदारी भाजपा से ब्रह्मण, वैशय, ठाकुर की मानी जा रही है!


नगर पालिका मुज़फ्फरनगर की बात करें तो दो योजनाओं से कांग्रेस के ही नगर पालिका अध्यक्ष बरकरार है पिछली बार भाजपा ने अरविन्द राज शर्मा को मैदान मै उतरा था परन्तु कांग्रेस की अंजू अग्रवाल से बहुत कम अंतर से वह हार गए!सूत्रों की माने तो इस बार भी ब्रह्मण एवं वैशय उमीदवार की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है ब्रह्मण चेहरे के रूप मे भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ उद्योगपति पुनीत वशिष्ठ भी प्रबल दावेदार माने जा रहे है पुनीत वशिष्ठ लम्बे समय से राजनीती मे सक्रिय है भाजपा के अरविन्द राज शर्मा के चुनाव मे ब्राह्मण चेहरे के रूप मे नजर आये एवं समय समय पर सामाजिक कार्यों मे भी अहम भूमिका रही विधानसभा चुनाव मे सदर सीट पर कपिल देव अग्रवाल के पक्ष मे ब्रह्मण वोटो को एक तरफ भाजपा के पक्ष मे करने मे अहम भूमिका निभाई एवं शिक्षक विद्यानपरिषद के चुनाव मे भी श्री चंद शर्मा के साथ रहे तथा लोकसभा चुनाव मे भी डॉ संजीव बालियान के पक्ष मे ब्राह्मण वोटरों को लामबंद करते नजर आये!

 

पार्टी के अनेको कार्यक्रम मे प्रदेश स्तर के भाजपा पदाधिकारी मे अपनी अच्छी पकड़ बनाए हुए है!अपनी सामाजिक छवि के कारण सभी बिरादरी मे इनकी अलग पहचान है इसके आलावा अन्य ब्रह्मण चेहरे भी अपनी जुगत मे लगे है नये परिसीमन के बाद नगर पालिका मे ब्राह्मण वोटरों की संख्या भी बढ़ गई है जिसके चलते भाजपा के साथ साथ अन्य पार्टी भी अध्यक्ष पद हेतु भाजपा का मजबूत चेहरे पर दाव लगा सकती है!

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *