यूपी
रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश में “किसान संदेश अभियान” की शुरुआत हुई है इस अभियान का उद्देश्य गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य दिलाना वह गन्ना मूल्य की घोषणा कराना है।
इस अभियान में मुख्यतः गन्ना किसानों से एक लाख पत्र उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाना है जिसमें गन्ने के लाभकारी मूल्य की जल्द से जल्द घोषित करने की मांग करना है आपको ज्ञात होगा की बीते वर्ष 26 सितंबर को ही गन्ने के रेट की घोषणा कर दी गई थी मगर इस वर्ष अभी तक भी गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है जयंत चौधरी द्वारा भी विभिन्न मंचों से समय-समय पर गन्ने के लाभकारी मूल्य घोषित करने की मांग को उठाया गया है मगर यह सरकार किसानों के प्रति उदासीन रवैया रखती है जिससे किसान में अपने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति है।
इस अभियान के कुशल संचालन के लिए मनजीत सिंह द्वारा विकास कादियान, मुजफ्फरनगर को प्रदेश संयोजक व वेद प्रकाश शास्त्री को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।