प्रदीप आनन्द श्रीवास्तव (गोरखपुर)
वाराणसी पुलिस ने अभिनेत्री आकांक्षा दुबे हत्या मामले में आरोपी समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार
समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पुलिस ने गिरफ्तार किया है,थाना नंदग्राम इलाके का मामला
पुलिस ने आकांक्षा दुबे प्रकरण में समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था
बीते 26 मार्च को सारनाथ स्थित होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मृत पाई गई थी
मृतिका आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे लगातार आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को गिरफ्तार करने की कर रही थी मांग, भगवान शक्तिमान समर सिंह पर बेटी के साथ रिलेशनशिप में धोखा देने का आरोप लगाया है,
कोर्ट ने नॉन बेलेबल वारंट किया था जारी, उसके खिलाफ कुर्की की तैयारी चल रही थी
इस मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पर उठ रहे थे सवाल, हत्या के 12 दिन बाद हुई है गिरफ्तारी,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से कुल 3 लोग उठाए गए थे। इसमें समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 2 लोग पूछताछ के बाद छोड़ दिए हैं। समर सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वाराणसी पुलिस उसे यहां से वारंट पर साथ लेकर जाएगी।
आरोपी समर सिंह की गिरफ्तारी पर बोली आकांक्षा दुबे की मां
वही भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मां मधु दुबे ने समर सिंह की गिरफ्तारी पर मीडिया से बात करते हुए कहा पुलिस का धन्यवाद जो एक कातिल को गिरफ्तार किया और मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कोर्ट से मांग करती हूं मेरी बेटी के हत्यारे को फांसी की सजा हो!!
अपडेट 11 am
गाजियाबाद।अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के सुसाइड का मामला
आरोपी सिंगर समर सिंह कोर्ट में पेश किया गया
आरोपी समर सिंह को CJM कोर्ट में पेश किया
मेडिकल कराने के बाद समर सिंह कोर्ट में पेश
पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर कोर्ट पहुंची है.