सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का जिला कार्यालय पर हुआ स्वागत

अम्बेडकर जयंती पर सपाइयों का संविधान रक्षा का संकल्प

मुजफ्फरनगर।सपा कार्यालय पर आयोजित संविधान रचियता बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व संचालन सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान देकर सभी जातियों वर्गों के अधिकार सुरक्षित करने के साथ देश को मजबूत लोकतन्त्र दिया।बाबा भीमराव अंबेडकर के इन महान कार्यो को हमेशा याद करते हुए सपा को संविधान बचाने लोकतंत्र को मजबूत रखने का संकल्प पूरा करना है।
सपा के नगर निकाय प्रभारी राकेश शर्मा व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि जिस तरह मुजफ्फरनगर में 6 में से 5 विधानसभा पर सपा गठबंधन ने जीत हासिल कर अपनी मजबूत ताकत का अहसास भाजपा को कराया उसी तरह का प्रदर्शन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर चुनाव में दोहराया जाकर जनपद में भाजपा की कमजोरी की पोल खोली जाएगी।

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जिया चौधरी
सपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी व महानगर महासचिव सलीम मलिक ने कहा कि सपा के निष्ठावान सक्रिय कार्यकर्ताओ की एकजुटता से निकाय चुनाव में सपा रालोद गठबंधन बड़ी जीत दर्ज कराने जा रहा है।
अम्बेडकर जयंती के साथ सपा कार्यालय पर मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नवमनोनित सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी,सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत व महानगर महासचिव सलीम मलिक का जोरदार स्वागत किया।


कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष वे लोकसभा प्रभारी गाजियाबाद प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर मुजफ्फरनगर लोक सभा के सह प्रभारी हाजी लियाकत अली सहारनपुर वह मेरठ के सह लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री राजकुमार यादव सपा नेता वसी अंसारी एडवोकेट,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी सपा नेता साजिद हसन,शौकत अंसारी, ब्रजराज सैनी,फिरोज अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी,आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ आबिद,पवन बंसल,सतेंद्र त्यागी, हाजी इकबाल,अलीशेर अंसारी,शमशेर मलिक, डॉ इसरार अल्वी,पवन पाल,हसीब राणा, वीरेंद्र तेजियांन,डॉ नूरहसन सलमानी,अन्नू कुरैशी, आशीष त्यागी,हाजी दिलशाद,रागिब कुरेशी, विनीत मेहरा,श्रीमती कमलेश, सलमान त्यागी,दीपक गम्भीर,सत्तार मंसूरी सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें