अनुज त्यागी/राजसत्ता पोस्ट

मुजफ्फरनगर। त्यागी भूमिहार समाज के वत्सवाडा गौत्र महोत्सव 2023 का आज आयोजन गोयल फार्म हाउस सोहंजनी तगान में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यसभा सांसद जनता दल यूनाइटेड के प्रधान महासचिव केसी त्यागी और भारत के प्रसिद्ध Neuro surgeon सुधीर त्यागी का त्यागी भूमिहार समाज के लोगों के द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया, कार्यक्रम में दूरदराज से आए त्यागी भूमिहार समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया,

बोले मुख्य अतिथि केसी त्यागी-वत्सवाडा के 12 गावो का सांस्कृतिक कार्यक्रम है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केसी त्यागी ने कहा यह जो कार्यक्रम है वत्सवाडा के 12 गावो का सांस्कृतिक कार्यक्रम है होली मिलन कार्यक्रम यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है और मुझे बहुत खुशी है कि आज उन्होंने मुझे अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद और होली का जो त्योहार है यह भाईचारे मिलन का त्योहार है।

त्यागी समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी ने कहा

शाहपुर ब्लॉक के क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष सुनील त्यागी ने कहा इस कार्यक्रम का आयोजन समाज की एकजुटता करने के लिए किया गया है उन्होंने कहा जब तक त्यागी भूमिहार समाज एकजुट रहेगा कोई भी हमारे अधिकारों का हनन नहीं कर सकता।

नेचुरल रंगों के साथ ही खेले होली का त्यौहार डॉक्टर सुधीर त्यागी

भारत के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर सुधीर त्यागी बोलते हुए कहा यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे का कार्यक्रम है कार्यक्रम में में हिंदू हो या मुस्लिम त्यागी हो सभी को जोड़ा गया था होली का त्योहार आपसी मिलन का त्यौहार माना जाता है और आपस मे भाईचारा रखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करे। डॉक्टर सुधीर त्यागी ने लोगों से अपील की कि होली पर केमिकल रंगों से होली ना खेले नेचुरल रंगों से होली खेले।

 

क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष सुनील त्यागी ने दूरदराज जनपदों से कार्यक्रम में आये त्यागी समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मुख्य रूप से त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी, उद्योगपति नवीन त्यागी,सुनील त्यागी बरला,डॉ उदित त्यागी,पूर्व बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी ,देवेंद्र त्यागी,पंकज त्यागी,डॉ कुलदीप त्यागी,उमेश त्यागी,एडवोकेट संदीप त्यागी,विदुर त्यागी,गोपी त्यागी,मोनू त्यागी सुनील त्यागी मोरकुक्का,सूर्यकांत त्यागी सिटी हलचल, राजेश त्यागी, जोनू त्यागी, मांगेराम त्यागी कुतुबपुर,रवि त्यागी प्रधान पूरा, सोनू त्यागी दिनकरपुर ,योगेंद्र राणा , हरिओम त्यागी ,विनय त्यागी पूरा ,बृज त्यागी धनायन, नरेश प्रधान डबल ,जॉनी त्यागी ,भूरा त्यागी बसधड़ा सहित बड़ी संख्या में त्यागी भमिहार समाज लोग उपस्थित रहे।।

वीडियो-फोटो

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *