आशुतोष त्यागी का सपा ऑडिटर बताना फर्जी- पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी
मुजफ्फरनगर।सपा के महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि भाजपा में जाने वाले कुछ लोग फर्जी पदों का सहारा लेकर सपा छोड़ने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आशुतोष त्यागी एडवोकेट द्वारा अपने आपको सपा ऑडिटर बताना गलत है इस तरह का कोई पद सपा संगठन में नही होता उनका पद से इस्तीफ़ा देने का दावा फर्जी है।
सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि यदि वह सपा ऑडिटर थे तो पिछले 3 साल के कोषाध्यक्ष के ऑडिट की कोई जानकारी बताए।
सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी
उन्होंने आशुतोष त्यागी एडवोकेट द्वारा सपा में त्यागी समाज को सम्मान न देने के आरोप को निराधार बताते हुए कहा की सपा द्वारा मुझे महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना व पार्टी द्वारा श्री प्रमोद त्यागी एडवोकेट को पूरा सम्मान देते हुए कई वर्षों तक जिलाध्यक्ष व वर्तमान में गाजियाबाद लोकसभा प्रभारी के साथ मेरठ नगर निगम में प्रत्याशी चयन प्रभारी एवं बुढ़ाना नगर पंचायत में उनकी भाभी रीना त्यागी को पार्टी प्रत्याशी बनाना सपा में त्यागी समाज के सम्मान को दर्शाने के लिए काफी है।
आपको बता दें आज शाम सपा नेता आशुतोष त्यागी एडवोकेट ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिला स्तर पर भेदभाव का लगाया आरोप!!