सपा रालोद असपा गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा का शहर के मुख्य बाजारों में डोर टू डोर चुनावी भृमण
मुजफ्फरनगर।संयुक्त गठबंधन से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी लवली शर्मा ने अपनी टीम के साथ बुधवार को नगर के मुख्य बाजारों में चुनावी जनसंपर्क किया।
उन्होंने व्यापारी वर्ग से वोट देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आप लोग एक बार सेवा का मौका दो।
हम आपको निराश नहीं करेंगे।
हमारे घर के दरवाजे आपके लिए 24 घँटे खुले रहेंगे।
शहर के हर वार्ड में भरपूर विकास कराया जाएगा।
उन्होंने कहा की व्यापारी इस देश ओर समाज की रीढ़ है , व्यापारियों की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है।
उन्होंने कहा की व्यापारियों की समस्या का तात्कालिक समाधान कराया जाएगा।