भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी ने आंख भी दिखाई तो अंजाम बुरे होंगे: बृजेश सिंह

सहकारी समिति का चुनाव तो ट्रेलर है फिल्म अभी बाकी है

राज्य मंत्री ने नवनिर्वाचित सहकारी समिति के अध्यक्षों का किया स्वागत

प्रशांत त्यागी, सहारनपुर। संवाददाता

लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा भाजपा को कार्यकर्ताओं ने खून देकर सींचा है। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत सी कुर्बानियां देश के अंदर दी है। परिणाम स्वरूप आज कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंगलवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित एक फार्म हाउस पर आयोजित सहकारी विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्षों के सम्मान समारोह में राज्य कुंवर बृजेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीड की हड्डी बताते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं के दम पर ही पूरे भारत के अंदर भाजपा राज कर रही है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग 2022 के चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं को सबक सिखाने और उनकी लिस्ट बनाने की बात कह रहे थे वह कान खोल कर सुन ले कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए 50 साल तक जाने वाली नहीं है। किसी भी सूरत में कार्यकर्ता को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राज्य मंत्री ने कहा कि सहकारी समिति का चुनाव तो ट्रेलर है फिल्म अभी बाकी है। भाजपा का कार्यकर्ता ना तो किसी से डरता है और ना घबराता है वह समर्पित होकर पार्टी के लिए काम करता है।

21 सहकारी समितियों के अध्यक्षों का हुआ स्वागत

मंगलवार को देवबंद में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त सहकारी समितियों के अध्यक्ष को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। नवनियुक्त अध्यक्षों में कुलदीप त्यागी बास्तम, चौधरी ओमपाल देवबंद, राहुल वीरपुर, मोहित इस्माइलपुर, रणवीर प्रधान, चौधरी कुलवीर दुगचाढा‌ समेत देवबंद क्षेत्र के 21 नवनियुक्त सहकारी समिति के अध्यक्षों का स्वागत किया इसके अलावा सदस्यों का भी जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी ने आंख भी दिखाई तो अंजाम बुरे होंगे: बृजेश सिंह

रंग लाई राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह की चुनावी रणनीति

सहारनपुर में सहकारी समितियों के चुनाव में खासकर देवबंद में ज्यादातर सीटों पर भाजपा समर्थित सहकारी समिति के अध्यक्षों का चुनाव हुआ है। जिसका श्रेय राज्यमंत्री व बृजेश सिंह की सटीक रणनीति को जाता है। ज्ञात रहे कि पहले से ही राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह चुनाव प्रबंधन के महारथी माने जाते हैं। जिसके चलते ही विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 के चुनाव में वह देवबंद से विधायक बने और अब लोक निर्माण विभाग में राज्य मंत्री हैं।

लोग रहे मौजूद…..यह

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विजय त्यागी, देवबंद नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, देवबंद देहात अध्यक्ष सोनित कश्यप, बड़गांव अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र, अतुल गुर्जर,‌ वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश त्यागी, देवबंद देहात मंडल उपाध्यक्ष अमित त्यागी, रणवीर प्रधान, नीटू त्यागी,‌ सम्राट राणा, अर्जुन चौधरी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

 

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *