संजय सिंघल भाजपा छोड़कर सपा में शामिल

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने दिलाई सपा की सदस्यता

मुज़फ़्फ़रनगर
सपा रालोद गठबंधन द्वारा खतौली विधानसभा उपचुनाव में जीत व जिले की 6 में से 5 विधानसभा सीटो पर गठबंधन के काबिज होने से सपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है इसी से प्रभावित होकर भाजपा नेता संजय सिंघल ने भाजपा को छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

रामपुर तिराहा स्थित रेस्टोरेंट स्वामी भाजपा नेता संजय सिंघल ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के समक्ष भाजपा छोड़कर सपा में आने की घोषणा की।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाजपा नेता संजय सिंघल को सपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्र्ष्टाचार व तानाशाही के चलते भाजपा कार्यकर्ता भी निराश है। सरकार के तानाशाही रवैये से आमजन की समस्या को सुना नही जा रहा है। इसी के चलते भाजपा से जनता का मोहभंग होने लगा है उन्होंने संजय सिंघल को सपा में लाने की घोषणा करते हुए कहा कि सपा में सभी वर्ग जाति के कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान व जनता की समस्याओं के लिये आवाज़ उठाना पहली प्रथमिकता है।
सपा में शामिल हुए संजय सिंघल ने कहा कि वह सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुए है जनता की आवाज़ उठाने में केवल सपा ही सक्षम है।
इस दौरान सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश त्यागी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता अरशद आबिद,नवेद रँगरेज सहित सपा में शामिल हुए संजय सिंघल के अनेक समर्थक मौजूद रहे।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *